धर्म ज्ञान रक्षा मंच ने किया कन्या शक्ति पूजन
मेरठ, संवाद सूत्र।। धर्म ज्ञान रक्षा मंच मेरठ द्वारा 26 वा कन्या शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन इिंदिरा नगर में संपन्न हुआ जिसमें 101 कन्याओं का पूजन किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन विकास मोहन गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राकेश गौड़ ने कहा कि मातृ शक्ति सदैव पूजनीय है। विकास और सर्जन इसकी गोद में पलते हैं। हम सभी को मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए और उसे नवरात्र के अवसर पर मातृशक्ति की रक्षा सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल दीक्षित एवं संचालन जितेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर अवनीत शर्मा, नितिन सोनी, विशाल वर्मा, लोकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अनिल वर्मा का नागरिक अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंच कुंडीय यज्ञ अमित वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण नवरात्र रखने वाली 21 छोटी बच्चियों को सम्मानित भी किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें