घर में अकेले रहते थे मृतक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरपाल अविवाहित थे और अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही उनकी बहनें तुरंत गांव पहुंचीं और भाई का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
धुआं उठता देख पहुंचे पड़ोसी
ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को हरपाल अपने घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान किसी कारणवश उनके कपड़ों में आग लग गई। कुछ समय बाद घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब वे अंदर गए तो हरपाल बुरी तरह झुलसे हुए पड़े थे और तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बीमारी के चलते हादसे की आशंका
परिजनों ने बताया कि हरपाल को समय-समय पर दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाते वक्त उन्हें अचानक दौरा पड़ा होगा, जिससे वे संभल नहीं पाए और आग की चपेट में आ गए।
बिना पोस्टमॉर्टम किया अंतिम संस्कार
मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि आग से झुलसने के कारण व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हालांकि, परिवार के लोगों ने किसी कानूनी प्रक्रिया में न पड़ते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
यह घटना ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक चूल्हों के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की ओर भी इशारा करती है, जहां थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें